CBSE Inter Result 2026: बिहार पब्लिक स्कूल के 6 विद्यार्थियों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक, विद्यालय में खुशी का माहौल

Share

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में बिहार पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

जिले के पचरौरा मठिया स्थित बिहार पब्लिक स्कूल के लिए इस वर्ष का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम गर्व और उत्साह लेकर आया है। कक्षा 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने अभिभावकों का बल्कि पूरे विद्यालय का नाम भी रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया।

विद्यालय के कुल 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनमें कुमारी मुस्कान ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं हर्षिता भारद्वाज ने 94 प्रतिशत, मुरली सिंह ने 93 प्रतिशत, साक्षी रंजन ने 92.8 प्रतिशत, सृष्टि कुमारी ने 91.8 प्रतिशत तथा निधि सिंह ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

बिहार पब्लिक स्कूल के निदेशक बीपी सिंहा के अनुसार इस वर्ष परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहा। विद्यालय के 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 37 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा 60 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

- Sponsored -

विद्यालय के निदेशक एवं शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। विद्यालय हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण के लिए जाना जाता रहा है और इसी का परिणाम है कि विद्यार्थी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य अंकित सिंहा ने बताया कि छात्रों को केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि यहां के विद्यार्थी हर वर्ष विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं नियमित अध्ययन को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय में मिले सकारात्मक माहौल और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कई विद्यार्थियों ने भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर एवं प्रशासनिक अधिकारी बनने की इच्छा व्यक्त की।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ लगी रही। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031