Siwan News: सीवान स्टेशन पर CPDS टीम ने 42 बोतल विदेशी शराब की बरामद, उत्पाद विभाग को सौंपा गया मामला

Share

अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस में RPF की बड़ी कार्रवाई

क्राइम न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सीवान।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट सीवान की CPDS टीम ने बुधवार को अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस में अभियान चलाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई ट्रेन संख्या 14674 के कोच संख्या S-2 में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान की गई। बरामद शराब लावारिस हालत में एक झोले में रखी हुई थी। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के आदेश पर गठित CPDS टीम द्वारा सीवान रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में निरीक्षक ट्रेन स्कॉर्ट गोरखपुर एवं प्रभारी निरीक्षक RPF सीवान के निर्देशन में टीम ने अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-2 की जांच की। जांच के दौरान एक संदिग्ध झोला मिला, जिसे खोलने पर उसमें 42 बोतल ऑफिसर्स चॉइस विदेशी शराब बरामद हुई।

RPF अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई प्रत्येक बोतल 180 एमएल की है। कुल शराब की मात्रा 7.560 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 हजार 460 रुपए बताई गई है। बरामद शराब को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग सीवान को सुपुर्द कर दिया गया।

इस मामले में उत्पाद विभाग सीवान द्वारा कांड संख्या 398/26 दर्ज किया गया है। मामला बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार राय द्वारा की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल टीम में CPDS टीम के सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, RPF पोस्ट सीवान के सब इंस्पेक्टर मयंक भूषण तिवारी, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल बलवीर यादव तथा कांस्टेबल जगतपाल यादव शामिल रहे। RPF अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों के माध्यम से शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031