RPF Action: सीवान मालगोदाम से 60 बोरी सीमेंट चोरी का खुलासा, RPF ने 48 घंटे में दबोचे दो आरोपी

Share

ट्रैक्टर समेत ₹20 हजार की प्रिज्म सीमेंट बरामद

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सीवान।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान मालगोदाम साइडिंग से हुई प्रिज्म सीमेंट चोरी मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की गई 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट तथा एक ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से मालगोदाम क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 8 और 9 मई 2026 की रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच सीवान मालगोदाम के लाइन नंबर-03 स्थित साइडिंग से 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट चोरी कर ली गई थी। मामले में रियान वेंचर्स प्रा. लिमिटेड, सीवान के प्रतिनिधि नवल किशोर शर्मा ने 12 मई को आरपीएफ पोस्ट सीवान में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बताया गया कि प्रिज्म कंपनी का सीमेंट रैक आर.आर. नंबर 242004381 एवं 242004382 के माध्यम से मालगोदाम पहुंचा था। कर्मचारियों ने सभी वैगनों की सील जांचने के बाद मजदूरों से सीमेंट उतरवाकर साइडिंग पर डंप कराया था। बाद में ट्रकों से सीमेंट कंपनी के गोदाम भेजा गया, जहां मिलान के दौरान 60 बोरी कम पाई गई। प्रति बोरी 340 रुपये की दर से चोरी गई सीमेंट की कुल कीमत 20 हजार 400 रुपये आंकी गई।

- Sponsored -

मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ पोस्ट सीवान में मु.अ.सं.-04/26 दर्ज किया गया तथा जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्र को सौंपी गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को आरपीएफ टीम ने सीवान मालगोदाम के पूर्वी छोर स्थित उत्तर मेन रोड के पास छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार तथा सीवान नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला निवासी संजय गोंड को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित चोरी की गई 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट को ट्रैक्टर संख्या BR-29-GB-1549 पर लादकर ले जा रहे थे। मौके पर ही ट्रैक्टर समेत पूरा माल जब्त कर लिया गया।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है। मालगोदाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31