Crime Control: STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सिवान में हथियार तस्करी का खुलासा

Share

मैरवा में छापेमारी कर 3 अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल, एयर गन, कारतूस और वाहन बरामद

24 घंटे के विशेष अभियान में जिलेभर से 35 अभियुक्त दबोचे गए, 101.6 लीटर शराब भी जब्त

क्राइम न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

क्राइम रिपोर्टर l सीवान।

जिले में सक्रिय पुलिसिंग के तहत शनिवार को सीवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैरवा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार कारोबार का पर्दाफाश किया। जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इंग्लिश गांव में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, वाहन और अन्य सामान बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 15 मई 2026 को मैरवा थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव निवासी इसरार खान और मोजाहिदीन खान अपने घर में अवैध हथियार रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की।

- Sponsored -

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में इसरार खान, पिता-आलम खान, मोजाहिदीन खान, पिता-आलम खान तथा अहमद रजा खान, पिता-नुरेन खान शामिल हैं। तीनों इंग्लिश गांव, थाना-मैरवा, जिला-सीवान के निवासी बताए गए हैं।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक एयर गन, दो पिस्टल मैगजीन, 27 जिंदा कारतूस, छह खोखा, तीन मोबाइल फोन, एक कार और चार मोटरसाइकिल बरामद किए। पुलिस का मानना है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक घटनाओं में किया जा सकता था।

इस मामले में मैरवा थाना कांड संख्या दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5), 111(2), 3(5) बीएनएस तथा 25(1-बी)ए, 26 और 35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

इधर, सीवान पुलिस ने जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत भी बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शराब कारोबार से जुड़े 14 अभियुक्त, हत्या के प्रयास के सात आरोपी, आर्म्स एक्ट के तीन आरोपी, चोरी के एक आरोपी, एससी-एसटी एक्ट के एक आरोपी, धोखाधड़ी के एक आरोपी तथा विभिन्न कांडों में वांछित दो अभियुक्त शामिल हैं।

इसके अलावा वारंट निष्पादन अभियान के तहत छह लोगों की गिरफ्तारी की गई, जबकि 39 वारंट और तीन कुर्की मामलों का निष्पादन किया गया। अभियान के दौरान 101.6 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दोपहिया वाहन चार, चारपहिया वाहन एक, एक एयर गन, एक देशी पिस्टल, 27 कारतूस, तीन मोबाइल और छह खोखा भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल एक लाख 38 हजार 500 रुपये जुर्माने की राशि भी वसूल की है। अभियान में मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल, आसूचना जिला इकाई तथा एसटीएफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीवान पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9031683607 पर सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31