योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा, नियमित जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प
डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
संवाददाता। सिवान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के गांधी मैदान में गुड मॉर्निंग ग्रुप की ओर से भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। शिविर का नेतृत्व स्वर्णकार संघ के जिला महासचिव विजय सोनी ने किया।
सुबह आयोजित इस योग शिविर में लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए प्रेरित करना था। विजय सोनी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग को अपनाना बेहद जरूरी है। नियमित योग करने से तनाव कम होता है और व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है।
शिविर में मंटू गुप्ता, कन्हैया सोनी, संतोष जायसवाल, सुशील सोनी, नवीन सोनी, कन्हैया कुमार, सनी कुमार, राजीव कुमार, अनिल कुमार, गुड्डू सर्राफ, पंकज सोनी, रूपेश कुमार, जयप्रकाश, राजन सोनी और कृष्ण कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। आयोजन ने शहर में स्वास्थ्य और जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।






