Crime Update: दिनभर की प्रमुख कार्रवाई: सिवान पुलिस का बड़ा एक्शन; 24 घंटे में 39 गिरफ्तार, मंदिर चोरी से लेकर पुलिस टीम पर हमले तक कई मामलों का खुलासा

Share

आज सिवान पुलिस की दिनभर की कार्रवाई में कई अहम घटनाएं सामने आईं। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार छापेमारी, गिरफ्तारी और विशेष अभियान चलाए

95 वारंट और 18 कुर्की का निष्पादन, 339.5 लीटर अवैध शराब जब्त; STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आर्म्स एक्ट का वांछित आरोपी भी दबोचा गया

क्राइम न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय l सीवान:

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सिवान पुलिस ने पिछले 24 घंटे में व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने इन सभी के बाबत आयोजित प्रेसवार्ता में इस बात का खुलासा किया कि, इस विशेष अभियान के तहत कुल 39 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जबकि 95 वारंट और 18 कुर्की का निष्पादन किया गया। इसके अलावा 339.5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और विभिन्न कांडों में चोरी की गई सामग्री व अन्य सामान भी जब्त किए गए।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, इस अभियान के दौरान शराब कांड में 18, पॉक्सो एक्ट में 2, वारंट के मामलों में 4, आईटी एक्ट में 1, पशु क्रूरता में 2, चोरी के मामलों में 3 और हत्या के प्रयास में 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 27,500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। अन्य बरामदगी में तीन दोपहिया वाहन, एक अष्टधातु हनुमान जी की मूर्ति, एक अष्टधातु नाग और एक मंदिर का घंटा शामिल हैं।


बड़हरिया में मंदिर चोरी कांड का खुलासा, अष्टधातु मूर्ति, नाग और घंटा बरामद

कबाड़ी दुकान तक पहुंचा सुराग, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव स्थित शिवजी मंदिर में 28 जून की रात चोरी की घटना सामने आई थी। अज्ञात चोर मंदिर से अष्टधातु की हनुमानजी की मूर्ति, शिवजी का नाग और मंदिर का घंटा चुरा ले गए थे। मामले में बड़हरिया थाना में धारा 334(2) और 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की गई सामग्री बेचने के लिए एक व्यक्ति कबाड़ी दुकान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी धनेश्वर महतो उर्फ धनु (36 वर्ष), पिता- खंखाजी महतो, निवासी- चैनछपरा, थाना- बड़हरिया, जिला- सिवान को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी टीम में पु.नि. छोटन कुमार (थानाध्यक्ष, बड़हरिया), पु.अ.नि. कुंदन कुमार तिवारी, एएसआई अमित कुमार शर्मा और चौकीदार संख्या 3/12 अताउरहमान खान शामिल रहे।


नगर थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर चोरी का 4 घंटे में खुलासा, महिला समेत 2 गिरफ्तार

माता की प्रतिमा से चोरी हुए दो सोने के हार बरामद

नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में 28 जून को माता की प्रतिमा पर चढ़ाए गए दो सोने के हार चोरी हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 और नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, पिता- विरेंद्र यादव, निवासी- लखरांव, थाना- मुफ्फसिल, जिला- सिवान शामिल हैं, जबकि एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।

पुलिस ने आरोपी विकास कुमार का आपराधिक इतिहास भी खंगाला है। उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 717/18 (धारा 188) और सोनपुर रेल थाना कांड संख्या 101/18 (धारा 379/419/420/34) पहले से दर्ज हैं।

छापेमारी टीम में पु.नि. अविनाश कुमार (थानाध्यक्ष, नगर), पु.अ.नि. राहुल कुमार, पु.अ.नि. निरंजन कुमार, पु.अ.नि. अमित कुमार और जिला आसूचना इकाई, सिवान की टीम शामिल रही।


दरौली में पुलिस टीम पर हमला और सड़क जाम मामले में 9 गिरफ्तार, थानाध्यक्ष निलंबित

बालू लदे ट्रैक्टर से मौत के बाद बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल

दरौली थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों के एक समूह ने हमला कर दिया और सड़क जाम कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, सदर-2 और महाराजगंज स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया।

तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में पवन साहनी (पिता- विनोद साहनी), दुर्गेश साहनी (पिता- विनोद साहनी), अंकुश साहनी (पिता- जंगबहादुर साहनी), मुकेश कुमार साहनी (पिता- स्वर्गीय गोपाल साहनी), धर्मेंद्र साहनी (पिता- मेघी साहनी), अमित कुमार चौधरी (पिता- हरेंद्र चौधरी), संदीप चौहान (पिता- दशरथ चौहान), रवि साहनी (पिता- जितेंद्र साहनी) सहित कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी का पता नारायणपुर, थाना- दरौली, जिला- सिवान बताया गया है।

घटना में लापरवाही मानते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष पु.नि. विवेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह पु.नि. अभिनव कुमार दुबे को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।


STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आर्म्स एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पहले भी कई मामलों में जा चुका है जेल

23 जून की रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर STF, जिला आसूचना इकाई और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर हथियार और कारतूस खरीद-बिक्री गिरोह पर कार्रवाई की थी। उस दौरान तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था और 30 जिंदा कारतूस तथा तीन मोबाइल बरामद किए गए थे।

इस मामले में वांछित आरोपी कृष्णा शर्मा, पिता- स्वर्गीय शंकर शर्मा, निवासी- रामपुर, थाना- जीबी नगर, जिला- सिवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से रेल थाना कांड संख्या 04/80, धारा 399/402 भादवि एवं 25(1)/26 आर्म्स एक्ट दर्ज है।

इस संयुक्त कार्रवाई में STF टीम, जिला आसूचना इकाई, सिवान और मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संदेश साफ: अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

सिवान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि अपराधियों, शराब माफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास कायम रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930