Advocate Association: महाराजगंज अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव का अभिनंदन

Share

रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर बंगरा में आयोजित हुआ समारोह

स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने अंगवस्त्र व मेडल पहनाकर किया सम्मानित

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l बंगरा (सीवान)।

महाराजगंज अनुमंडलीय न्यायालय के अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा एवं महासचिव अमरेश कुमार सिंह उर्फ बबलू के सम्मान में बंगरा स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने भाग लिया।

समारोह की अध्यक्षता बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिम्मेदारी मिलने के साथ ही समाज और संगठन के प्रति दायित्व भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, “कल तुम्हारे आज से सवाल करेगा, इसलिए आज को कल पर मत जाने दो।” उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपनी गलतियों से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जो मनुष्य अपनी गलतियों पर शर्मिंदा होने के बजाय उनसे सीखता है, उसका भविष्य बेहतर होता है।

स्वतंत्रता सेनानियों के संकल्प से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की अपील

कुमार राजकपूर टीपू ने कहा कि संगठन की शक्ति, शौर्य का साहस और राष्ट्र के लिए जीवन अर्पित कर देने का संकल्प स्वतंत्रता सेनानियों की सबसे बड़ी पहचान रही है। रघुबीर सिंह स्मृति स्मारक, बंगरा इसी त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके आदर्शों से परिचित कराने का अवसर मिलता है।

- Sponsored -

सरपंच ने माला पहनाकर किया स्वागत

समारोह में पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा एवं महासचिव अमरेश कुमार सिंह उर्फ बबलू का सरपंच नागेंद्र किशोर सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जिले के जीवित स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सम्मान के लिए आयोजन समिति एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा। न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों के हितों के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी सकारात्मक भूमिका निभाने की बात कही गई।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

अभिनंदन समारोह में झब्लू सिंह, अमित कुमार सिंह शिक्षक, नवीन कुमार सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, अशोक राउत, धर्मनाथ पांडेय, बबली कुमारी, खुशी, पीयूष कुमार, सुहाना, भास्कर सिंह, योगेश्वर पांडेय सहित दर्जनों लोग एवं बच्चे मौजूद रहे। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों और उनके आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930