ChhathPuja 2026: सीवान में पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने लिया छठ घाटों की व्यवस्था का जायजा

Share

पुलवा घाट एवं शिवव्रत साह घाट सहित दर्जनों घाटों का किया निरीक्षण

जिले के 43 छठ घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम, सीसीटीवी से होगी निगरानी

स्वास्थ्य शिविर, एम्बुलेंस और कंट्रोल रूम की रहेगी व्यवस्था

संवाददाता | सीवान।

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सीवान सदर विधायक मंगल पांडेय ने शहर के पुलवा घाट, शिवव्रत साह घाट सहित दर्जनों छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंगल पांडेय ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

- Sponsored -

43 घाटों पर विशेष निगरानी, आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 43 छठ घाटों पर सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम से गतिविधियों की निगरानी होगी। स्वास्थ्य शिविर, एम्बुलेंस और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने प्रशासनिक तैयारियों की सराहना करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और आवागमन की समुचित व्यवस्था जरूरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा, अभिमन्यु कुमार सिंह, चंद्रकेतु सिंह, संजय पांडेय, प्रमिला कुमार गोप, किरण गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, अमित कुमार सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, चंदन चौरसिया, प्रिंस और अर्जुन गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30