गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र के दुधारा गांव के हैं निवासी
संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
संवाददाता | सीवान
सीवान जिले के गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुधारा गांव निवासी नवीन कुमार ओझा को जनता दल (यूनाइटेड) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें युवा प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। इस खबर से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
नवीन कुमार ओझा को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। समर्थकों का कहना है कि उनके युवा प्रदेश महासचिव बनने से सीवान जिले के युवाओं को संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिलेगा।
संगठन की मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर रहेगा जोर

नवीन कुमार ओझा से उम्मीद जताई जा रही है कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय प्रयास करेंगे।
उनके मनोनयन को गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र सहित सीवान जिले में जदयू के युवा संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






