Aakanksha Haat: सिवान में ‘संपूर्णता अभियान सम्मान’ और ‘आकांक्षा हाट’ का भव्य आगाज

Share

मंत्री रेणु देवी ने किया उद्घाटन, आंदर प्रखंड को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान | कृष्ण मुरारी पांडेय

सोमवार को समाहरणालय सिवान परिसर स्थित डीआरसीसी में ‘संपूर्णता अभियान सम्मान सह आकांक्षा हाट’ समारोह का भव्य आयोजन हुआ। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मंत्री सह सिवान की प्रभारी मंत्री श्रीमती रेणु देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने बताया कि यह आयोजन नीति आयोग, भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत 11 से 14 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य विकास को समावेशी बनाना, योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और गरीब-वंचित वर्ग तक सरकारी सुविधाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने भी अपने विचार रखे।


आंदर प्रखंड को राष्ट्रीय पहचान

नीति आयोग ने बिहार के 27 जिलों के 61 प्रखंडों को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में शामिल किया है। सिवान का आंदर प्रखंड 6 में से 4 इंडिकेटरों – जीविका, कृषि, स्वास्थ्य और आईसीडीएस – में संतृप्ति हासिल कर चुका है।
इस प्रदर्शन के आधार पर जून 2023 की तिमाही में नीति आयोग ने आंदर प्रखंड को पूर्वी भारत जोन-06 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 1.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया। इसी उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी को मंत्री रेणु देवी ने मेडल और सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, जीविका, आईसीडीएस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।


स्थानीय उत्पाद और संस्कृति को मिला मंच

सम्मान समारोह के बाद मंत्री ने ‘आकांक्षा हाट’ का उद्घाटन किया। यहां कृषि विभाग के 3, उद्योग के 4, कला एवं संस्कृति के 3, स्वास्थ्य के 1, जीविका के 4 और सुधा का 1 स्टॉल लगाया गया था।
इन स्टॉलों में स्थानीय उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, पेंटिंग और जीविका समूह द्वारा निर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। इसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को पहचान और प्रोत्साहन देना है।


लोक संस्कृति की मनमोहक झलक

आकांक्षा हाट में आगंतुकों के लिए लोक संगीत और लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा। मंत्री ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728