Betiya: लौरिया में BJP का कार्यकर्ता सम्मेलन: मंत्री रेणु देवी ने कहा, “इस बार दीवाली में दलिदर खेदाएगा। एगो पापुआ धूम रहल बा, ओकरा से सावधान रहेके बा।”

Share

लौरिया में BJP का कार्यकर्ता सम्मेलन, नेताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना:
विनय बिहारी ने भोजपुरिया अंदाज में जन सुराज पर कसा तंज, रेणु देवी ने दी चेतावनी

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l मुजफ्फरपुर

पश्चिम चम्पारण। जिले के लौरिया विधानसभा क्षेत्र के मच्छगवा में शुक्रवार को भाजपा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास ने की। सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

लौरिया विधायक व भोजपुरी गायक विनय बिहारी ने भोजपुरिया शैली में जन सुराज पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “एगो पियरकी फ्रॉक वाली आइल बीए, प्यार में फसावे”, और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भ्रम में न पड़ें और आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को दोबारा सशक्त बनाएँ।

पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “इस बार दीवाली में दलिंदर खेदाएगा। एगो पापुआ धूम रहल बा, ओकरा से सावधान रहेके बा।” उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार ही बिहार को विकास की ओर ले जा रही है।

कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान स्थानीय समस्याओं और सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह देखने को मिला, जबकि मंच से बार-बार 2025 में एनडीए की वापसी का भरोसा दिलाया गया। https://youtu.be/dwxxMmgx7q4?si=4kLk8LSEvHBMqGU6

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930