जेपी विश्वविद्यालय: बीएड फर्स्ट ईयर की परीक्षा 8 जुलाई से, एक ही केंद्र पर पूरे प्रमंडल के छात्र देंगे परीक्षा

Share

बहुउद्देशीय भवन सह परीक्षा हॉल को बनाया गया परीक्षा केंद्र

थ्योरी परीक्षा 8 से 15 जुलाई तक, प्रैक्टिकल दो से पांच जुलाई तक

केएमपी भारत। छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के बीएड फर्स्ट ईयर सत्र 2024-26 की परीक्षा आठ जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन विवि परिसर स्थित बहुउद्देशीय भवन सह परीक्षा हॉल में किया जाएगा। छपरा के अलावा सिवान और गोपालगंज के बीएड कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भी यहीं परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। थ्योरी पेपर की परीक्षा 8 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगी, जो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 5 जुलाई के बीच होगा।


फाइनल ईयर बीएड की परीक्षा अगस्त में, 7 से 12 अगस्त तक थ्योरी

28 से 30 जुलाई के बीच होंगे प्रैक्टिकल

बीएड सत्र 2023-2025 के फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा अगस्त में ली जाएगी। थ्योरी पेपर 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

वहीं, फाइनल ईयर छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 से 30 जुलाई के बीच संबंधित कॉलेजों में ही आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं विवि के बहुउद्देशीय भवन में कराई जाएंगी, जिसमें छपरा, सिवान और गोपालगंज के परीक्षार्थी शामिल होंगे।


स्नातक थर्ड सेमेस्टर की 20 जून की परीक्षा स्थगित, अब 23 जून को होगी

पीएम मोदी की सभा को देखते हुए लिया गया निर्णय

जेपी विश्वविद्यालय के सीबीसीएस सत्र 2023-27 के स्नातक थर्ड सेमेस्टर की 20 जून को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा अब 23 जून को आयोजित होगी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जून को सिवान के जसौली में प्रस्तावित जनसभा के चलते यह निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुँचने में असुविधा हो सकती थी।

वहीं विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि इस संबंध में नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर सभी छात्रों को सूचित करें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930