Congress Protest: मनरेगा बचाओ संग्राम: सीवान के अंबेडकर पार्क में कांग्रेस का उपवास, केंद्र सरकार पर गरीबों के अधिकार छीनने का आरोप

Share

मनरेगा के नाम परिवर्तन और संविधान से छेड़छाड़ के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद https://youtu.be/D4nQwE6zgtY?si=WtsRTsFMyXnbOKZ1

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सीवान।
जिला कांग्रेस कमेटी सिवान के तत्वावधान में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में मनरेगा बचाओ संग्राम उपवास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम बदलने की कथित साजिश, गरीबों के अधिकारों में कटौती और संविधान से छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज बुलंद करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी सिवान के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने की।

उपवास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि प्रेमचंद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि गरीबों और मजदूरों के जीवन की गारंटी है। इसके नाम या स्वरूप से छेड़छाड़ करना सीधे तौर पर गांधीजी के विचारों और संविधान की आत्मा पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं होने देगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख गोरिया कोठी अशोक सिंह ने कहा कि मनरेगा ने गांवों में रोजगार देकर पलायन पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाई है। आज जब बेरोजगारी बढ़ रही है, तब इस योजना को कमजोर करना आम जनता के साथ अन्याय है।

उपवास मंच पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सेराज आलम, एनएसयूआई बिहार के जनरल सेक्रेटरी इमाम सफर, मोहम्मद मोजाहेरुद्दीन, हाफिज जुबेर असीम, इरफान अहमद, रमेश उपाध्याय, मेराज अहमद, ध्रुव यादव, एम हक, शशि कुमार (सीवान सदर प्रखंड अध्यक्ष), अमित कुमार, सोहेल अहमद और अफसर आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत की रीढ़ है। इसे कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि यह उपवास आंदोलन की शुरुआत है, जिसे आगे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सिवान सदर प्रखंड अध्यक्ष अमित कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने एक स्वर में मनरेगा की रक्षा और संविधान की मजबूती के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930