Bihar Diwas: गोपालगंज में धूमधाम से मना बिहार दिवस, अंबेडकर भवन में भव्य आयोजन

Share

MLC राजीव कुमार और डीएम पवन कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने राज्य के विकास में जनभागीदारी पर दिया जोर


डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। पटना/गोपालगंज:
बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को गोपालगंज जिले में उत्साह और गर्व के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार उर्फ गापू बाबू एवं जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गौरव गीत और स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वर्तमान विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार ने शिक्षा, कृषि, उद्योग और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और आने वाले समय में यह विकास और तेज होगा।

जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपने राज्य के प्रति जिम्मेदारी और योगदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। वहीं, विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार ने कहा कि बिहार की पहचान उसकी मेहनती जनता और समृद्ध संस्कृति से है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय, अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रोहित कुमार, भू अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार तथा वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्या सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों और छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल पर बिहार की संस्कृति, परंपरा और विकास से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बिहार के विकास, समृद्धि और सामाजिक समरसता के लिए संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण देशभक्ति, उत्साह और गर्व की भावना से ओत-प्रोत रहा। बिहार दिवस के इस आयोजन ने न केवल लोगों को अपने राज्य की उपलब्धियों से अवगत कराया, बल्कि उन्हें भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930