गोपालगंज : पुरखास गांव में श्रीमद् भागवत कथा का समापन

Share

कृष्ण-सुदामा संवाद ने भावविभोर किया श्रद्धालुओं को, सात दिवसीय आयोजन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

केएमपी भारत। गोपालगंज। कुचायकोट प्रखंड के पुरखास गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। इस आयोजन के अंतिम दिन कथा वाचक आचार्य दिवाकर तिवारी ने कृष्ण-सुदामा संवाद प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

पूरे सप्ताह चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। आचार्य दिवाकर तिवारी ने अपनी मधुर वाणी और सरल भाषा में श्रीमद् भागवत के विविध प्रसंगों की व्याख्या कर लोगों को धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों की गहराइयों से परिचित कराया।

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मैनेजर साह की प्रमुख भूमिका रही, जिन्होंने संयोजन की जिम्मेदारी संभाली। साथ ही डॉ. विनय गुप्ता, बृज बिहारी पांडेय, सचिन पांडेय, मल्लू पंडित, ललन गुप्ता, सीटू, संजय गुप्ता, हीरा पांडे और जय मंगल साह ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनके सहयोग और परिश्रम से आयोजन निर्विघ्न संपन्न हुआ।

भंडारा और प्रवचन में उमड़ी भीड़

प्रत्येक दिन कथा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव की गलियों में भक्ति और आध्यात्म का संचार इस आयोजन के माध्यम से पूरे सप्ताह बना रहा।

श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम

सप्ताह भर चले इस आयोजन ने गांव में भक्ति का माहौल बना दिया। प्रवचन, कीर्तन और सत्संग की गूंज से पुरखास गांव गूंजता रहा। श्रद्धालु दिन-रात आयोजन स्थल पर जुटे रहे और धर्म-ध्यान में लीन रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930