Gopalganj: कुख्यात फहीम अनवर पुलिस के हत्थे चढ़ा; एसपी की प्रेस वार्ता में कई सफेदपोशों के नाम आए सामने

Share

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

संवाददाता, गोपालगंज | जिले की पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधी फहीम अनवर उर्फ बाबर को गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के तुर्काहा गांव स्थित एक मकान से दबोच लिया। गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने फहीम के कब्जे से एक कार्रवाईन, 10 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, एक चाकू और हथियार साफ करने वाला उपकरण बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।


सफेदपोशों की मिलीभगत का दावा, जमीन कब्ज़े का पूरा नेटवर्क हुआ उजागर

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान फहीम अनवर ने कई ऐसे नामों का खुलासा किया है, जिनकी संलिप्तता जमीन कब्ज़ा और अवैध खरीद-बिक्री में होने की बात सामने आई है। जिन लोगों के नाम फहीम ने अपने बयान में बताए हैं, उनमें पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू, उनके भाई गुड्डू मियां, लोटन मियां, शाहबाज, सब्बन मियां और सोनू मियां शामिल हैं।

फहीम के अनुसार, इन सभी की मिलीभगत से विवादित और लफड़े वाली जमीन को पहले कम कीमत पर खरीदा जाता था। इसके बाद कागजात में हेराफेरी कर रंगदारी, दबंगई और हथियार के बल पर उसे मनमानी कीमत पर बेचा जाता था। पुलिस अब इन दावों की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ी निगरानी कर रही है।


पीछे के दरवाजे से जमीन कब्ज़ा करने की कोशिश में था फहीम

एसपी दीक्षित ने बताया कि फहीम अनवर उर्फ बाबर सिद्दीकी मूल रूप से थावे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का निवासी है और बीटेक की पढ़ाई कर चुका है। आरोप है कि हाल के दिनों में वह अपने साथियों की मदद से थावे स्थित एक होटल के पीछे की जमीन को कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस को इनपुट मिला था कि वह हथियारबंद होकर वहां विवाद की स्थितियां पैदा करने वाला है, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।


CAA–NRC आंदोलन और 2025 में भी जेल जा चुका है फहीम

फहीम का आपराधिक इतिहास भी पुलिस के रिकॉर्ड में पहले से दर्ज है। 2020 में CAA–NRC आंदोलन के दौरान हिंसक घटनाओं के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। 2025 में भी वह एक अन्य मामले में जेल जा चुका है।


“अपराध में शामिल किसी को नहीं बख्शा जाएगा” — एसपी अवधेश दीक्षित

प्रेस वार्ता में एसपी ने साफ कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। चाहे वह आम नागरिक हो या सफेदपोश—यदि अपराध में संलिप्तता पाई गई तो कार्रवाई तय है। उन्होंने बताया कि फहीम द्वारा किए गए खुलासों की पुष्टि के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही कई बड़े चेहरे पुलिस रडार पर आ सकते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031