INDIA Alliance: सीवान में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से ली राय; इंडिया गठबंधन के होली मिलन में भी हुए शामिल

Share

इंदौरा (हिमाचल) और चनपटिया (बिहार) के विधायकों ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आवास से अभियान की शुरुआत की, जिलाध्यक्ष चयन पर चल रही रायशुमारी


डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सीवान
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के पांचवें दिन रविवार को सीवान जिला राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा से विधायक मलेन्द्र राजन और बिहार के चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन पर्यवेक्षक के रूप में सीवान पहुंचे। उन्होंने दिन की शुरुआत देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक आवास पर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

इसके बाद सीवान विधानसभा की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई, जिसका संचालन सदर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुशवाहा ने किया। वहीं बड़हरिया विधानसभा की बैठक डीसी कॉलेज परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बच्चा सिंह ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक मलेन्द्र राजन ने कहा कि सीवान, देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और मौलाना मजहरुल हक की कर्मभूमि रही है और यह जिला पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षक हर प्रखंड में जाकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं ताकि जिले में संगठन को मजबूत बनाने और नए नेतृत्व को लेकर राय जुटाई जा सके।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर व्यापक रायशुमारी की जा रही है। कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

- Sponsored -

राज्य पर्यवेक्षक एवं चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाने के साथ-साथ आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। आज के समय में एक मजबूत कांग्रेस की आवश्यकता है और इसके लिए जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना जरूरी है।

राज्य पर्यवेक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि सीवान में हर वर्ग और समाज के लोगों की समस्याओं से जुड़कर पार्टी को जनआधारित बनाना होगा। वहीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि कांग्रेस को सीवान की नंबर एक पार्टी बनाने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

बैठक के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया।

दिनभर के कार्यक्रमों के दौरान पर्यवेक्षक शहर में आयोजित इंडिया गठबंधन के होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए और स्थानीय नेताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे, राजाराम सिंह, विधु शेखर पाण्डेय, विनय चंद्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ यादव, अशोक कुमार सिंह, डॉ. के. एहतेशाम अहमद, पूनम सिंह, यशवंत कुमार चमन, शशि भूषण कुमार, मनुजेश्वर शर्मा, विजय शेखर चट्टान, जवाहर राम, रूदल बागी, ओम प्रकाश मिश्रा, रमाकांत सिंह, जमशेद अहमद, सत्येंद्र नारायण सिंह, सेराज अहमद, विकास तिवारी, सरोज भारती, अलाउद्दीन अहमद, तारिक सूजा, आशुतोष कुमार, नबी रसूल अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031