Peace Committee: होली और रमजान को लेकर हुसैनगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर

Share

अफवाहों से दूर रहने और असामाजिक तत्वों पर सख्ती की चेतावनी, जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को दिया सहयोग का भरोसा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। हुसैनगंज

होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर हुसैनगंज थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक एडिशनल एसपी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।

बैठक में हुसैनगंज थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार, अंचल अधिकारी, प्रमुख पति रिजवान अहमद सहित क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों पर्वों के दौरान सामाजिक समरसता बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।

एडिशनल एसपी अजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इन्हें मनाएं। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की सलाह दी।

थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, असामाजिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

अंत में प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि होली और रमजान के पावन अवसर पर आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द का परिचय दें तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031