ShibuSoren Tribute Kishanganj: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल बोले— “आदिवासी समाज के सशक्त स्वर थे सोरेन

Share

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर”

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

किशनगंज | रजी अहमद
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन की खबर से बिहार समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि शिबू सोरेन न केवल एक अनुभवी राजनेता थे, बल्कि वे जमीन से जुड़े हुए ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनभर आदिवासी समाज, वंचितों और शोषित वर्गों की आवाज को बुलंद किया।

डॉ. जायसवाल ने कहा, “शिबू सोरेन जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन संघर्षों और समाज सेवा को समर्पित था। उन्होंने आदिवासी हितों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जाना भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक प्रकट करते हुए कहा कि शिबू सोरेन ने जनसेवा और आदिवासी सशक्तिकरण को अपना ध्येय बनाया और जीवन भर उसी राह पर अग्रसर रहे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शिबू सोरेन का जीवन सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय अस्मिता की लड़ाई में समर्पित रहा। वे कई बार सांसद और मुख्यमंत्री रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता और जमीनी पकड़ ने झारखंड की राजनीति को नई दिशा दी।

- Sponsored -

जनता और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड और बिहार समेत देशभर के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं और आम जनता ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पर भी हजारों लोगों ने उनकी स्मृति में भावभीनी पोस्ट साझा की है।

शिबू सोरेन का जाना सिर्फ एक नेता का नहीं, बल्कि एक विचारधारा का अवसान है, जिसने हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की बात की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930