KMP Bharat: क्रिसमस डे के मौके पर सीवान में KMP भारत कैलेंडर 2026 का भव्य लोकार्पण, स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन

Share

स्वास्थ्य व विधि मंत्री बोले—सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों का सशक्त दस्तावेज है कैलेंडर

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान।
आकोपुर में गुरुवार को क्रिसमस डे के मौके पर KMP भारत कैलेंडर 2026 का भव्य और गरिमामय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के माननीय स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री सह सीवान सदर विधायक मंगल पांडेय ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि KMP भारत कैलेंडर 2026 केवल तिथियों का संग्रह नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने वाला प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और नई पीढ़ी को अपने संस्कारों व मूल्यों से जोड़ते हैं।

मंत्री ने कैलेंडर की विषयवस्तु, प्रस्तुति और संदेशों की सराहना करते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर समावेश है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कैलेंडर वर्ष भर लोगों को राष्ट्रहित और समाजसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान KMP भारत के न्यूज़ एडिटर कृष्ण मुरारी पांडेय को इस उत्कृष्ट पहल के लिए विशेष रूप से बधाई दी गई। मंत्री ने उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से सकारात्मक और रचनात्मक संदेश समाज तक पहुंचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

समारोह का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा, वहीं उपस्थित लोगों ने KMP भारत की इस पहल को सराहनीय बताया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728