Lakhisarai: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Share

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर
लखीसराय |

किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे गांव के पास गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ईटहरी गांव निवासी स्व. सोशील यादव की 35 वर्षीय पत्नी पाती देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खरीदारी कर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार पाती देवी गुरुवार की दोपहर अपने घर से लखीसराय बाजार सामान खरीदने के लिए गई थीं। खरीदारी करने के बाद वे पैदल ही अपने गांव लौट रही थीं। शाम करीब सात बजे बिछवे गांव के पास शहीद द्वार के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही किऊल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि वाहन और चालक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पति की भी हो चुकी है मौत
ग्रामीणों ने बताया कि पाती देवी कुछ साल पहले पति की मौत के बाद अकेले ही दो छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930