NDA Rally: एनडीए सरकार के विकास कार्यों का प्रचार, महिला मोर्चा ने गांवों में चलाया जनसंपर्क

Share

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना
सिवान | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को प्रवासी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिवान जिले के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। राम जानकी मंदिर, महुआरी, भदौरा, पूरब टोला सहित कई इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

उत्तर प्रदेश से आई जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। पंचायतों में आरक्षण देकर ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया गया है।

कार्यक्रम में 105 सिवान विधानसभा प्रभारी चांदनी पांडे ने कहा कि नीतीश सरकार के नेतृत्व में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के तहत चल रही योजनाओं का ब्यौरा दिया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सोनी आफताब, डिंपल देवी और महुआरी पंचायत के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।


16 सितंबर को होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन

सिवान भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंगलवार, 16 सितंबर को एनडीए के दो बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होंगे। पहला कार्यक्रम सुबह 10 बजे उच्च विद्यालय छक्काहता बलेता में होगा, जबकि दूसरा 11 बजे दरैंदा ब्लॉक मैदान में आयोजित किया जाएगा।

दोनों सम्मेलनों में बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और वे बड़ी संख्या में अपने नेताओं को सुनने के लिए तैयार हैं। एनडीए के विकास कार्यों पर चर्चा और आगामी चुनावी रणनीति पर भी विमर्श होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728