SIWAN RPF Action: आम्रपाली एक्सप्रेस में चोरी करने वाला शातिर युवक गिरफ्तार, 30 हजार का वीवो मोबाइल बरामद

Share

सीवान रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आरपीएफ की टास्क टीम की कार्रवाई, जीरादेई का 19 वर्षीय आरोपी जीआरपी को सौंपा गया


डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान

सीवान रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर युवक को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टास्क टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किया गया वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के दिशा-निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान की टास्क टीम लगातार स्टेशन परिसर और ट्रेनों में निगरानी अभियान चला रही है। इसी क्रम में 19 फरवरी 2026 को प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका गया।

जांच के दौरान युवक के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो पूछताछ में चोरी का निकला। पूछताछ में आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार गुप्ता उर्फ क्रांति (19 वर्ष) के रूप में हुई। वह सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के तरहोनी गांव का निवासी है।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी ट्रेन संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी करने में संलिप्त था। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी सीवान को सुपुर्द कर दिया गया। रेल थाना सीवान में उसके खिलाफ कांड संख्या 29/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में टास्क टीम के सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल अमरेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज साह तथा कांस्टेबल राम कुमार यादव की अहम भूमिका रही।

रेलवे सुरक्षा बल अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की रक्षा के लिए स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि सफर के दौरान अपने सामान के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें।

आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेल यात्रियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और स्टेशन परिसर में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728