सिवान में राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी का जनसंपर्क अभियान तेज़

Share

नया किला, पुराना किला, मौली के बथान, मजहरूल हक कॉलोनी और मखदूम सराय में मिला जनता का अपार समर्थन https://youtu.be/LT2py4IwGMU?si=3ZzH-yBJBvdgFY3s

बिहार चुनाव डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

सिवान। विधानसभा क्षेत्र 105 सिवान सदर में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नया किला, पुराना किला, मौली के बथान, मजहरूल हक कॉलोनी, मखदूम सराय और शांति वट वृक्ष सहित कई इलाकों का दौरा किया।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। चौधरी ने कहा कि सिवान की जनता हमेशा सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति को प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर सिवान को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख बाबू दिन आजाद, नगर अध्यक्ष इंजीनियर रमेश चौधरी, उदय वर्मा, उमेश गुप्ता, राम इकबाल गुप्ता, उत्तम सोनी, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद गयासुद्दीन, खुर्शीद अहमद, और निसार अहमद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेताओं ने कहा कि सिवान की जनता परिवर्तन चाहती है और इस बार महागठबंधन को भारी बहुमत से जिताने का मन बना चुकी है। चौधरी ने कहा कि जनता का जो स्नेह और समर्थन मिल रहा है, वह इस बार के चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930