Saharsa news: बलवाहाट थाना की हाजत से फिल्मी अंदाज में फरार हुआ शातिर अपराधी, CCTV में कैद हुई वारदात

Share

– दो पुलिसकर्मी निलंबित, थाना परिसर में मचा हड़कंप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा। विकास कुमार

सावन के अंतिम सोमवार को सहरसा जिले के बलवाहाट थाना से एक बड़ा सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। खगड़िया जिले के खूटिया गांव निवासी शातिर अपराधी जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू बलवाहाट थाना की हाजत से लोहे की ग्रिल तोड़कर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, फिर भी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी।

आरोपी को मानसी रेल थाना कांड संख्या 02/25 के तहत गोलीबारी के मामले में लंबे समय से वांछित बताया जा रहा था। उसे बाबा मटेश्वर मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। लेकिन गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद ही वह फिल्मी अंदाज में फरार हो गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार जब मेला ड्यूटी से लौटे और हाजत का निरीक्षण किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

एसपी ने दोषियों पर गिराई गाज, जांच के आदेश
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। सहरसा एसपी हिमांशु कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ओडी इंचार्ज सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और चौकीदार बुच्ची पासवान को प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी, सुरक्षा बढ़ाई गई
इधर, SDPO ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को हाजत की सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को शक है कि जितेन्द्र की फरारी किसी पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं थाने के अंदर से उसे मदद तो नहीं मिली।

फरार आरोपी की तलाश में जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728