Sitamarhi News: राजीव गांधी जयंती पर ललित आश्रम में विचार गोष्ठी, उनके सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

Share

इक्कीसवीं सदी के स्वप्नद्रष्टा को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l मुजफ्फरपुर

सीतामढ़ी। अशफ़ाक खान

भारत रत्न और इक्कीसवीं सदी के स्वप्नद्रष्टा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती गुरुवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम, गांधी मैदान में मनाई गई। जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस विचार गोष्ठी में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को देश आधुनिक भारत का निर्माता और कंप्यूटर क्रांति का जनक मानता है। उन्होंने पंचायतों को संवैधानिक अधिकार देकर आमजन को सशक्त बनाया। नई शिक्षा नीति लागू करने के साथ उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाया। सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना का नियंत्रण सुनिश्चित कर उन्होंने देश की सुरक्षा को मजबूत किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज राहुल गांधी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर धर्मनिरपेक्ष राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, प्रदेश प्रतिनिधि अफाक खान, शम्स शाहनवाज, संजय कुमार बिररख ने कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि भारत आधुनिक तकनीक से लैस हो। उनके बलिदान ने देश को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का नया हौसला दिया। पंजाब में शांति बहाली और असम समझौता कराकर उन्होंने राष्ट्रीय अखंडता को मजबूत किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता पंडित ताराकांत झा, ललिता देवी, सीताराम झा, विनय मिश्रा, वीरेंद्र कुशवाहा, ब्रजेश पासवान, पंचायती राज अध्यक्ष सुमन शर्मा, अर्चना पासवान, ऋतु देवी, सुप्रिया कुमारी, शैलेन्द्र खिरहर, चांदनी कुमारी, एनएसयूआई नेता सक्षम कुमार, मो. आलम, इरशाद खान, राजेंद्र भगत, अंशु कुमार, शकुंतला आर्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में उनकी शहादत देश कभी नहीं भूलेगा। राजीव गांधी ने भारत को इक्कीसवीं सदी में पहुंचाने की नींव रखी थी। उनकी जयंती पर कांग्रेसजन उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930