सीवान : 11 साल बेमिसाल: गिरिराज सिंह बोले – मोदी सरकार उम्मीद की सरकार, कांग्रेस घोटालों की सरकार थी

Share

केएमपी भारत। सीवान |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को सिवान आगमन से पहले जिले का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार को सिवान जिला अतिथिगृह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया और यूपीए सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि “मोदी जी का 11 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है।” मोदी सरकार को कांग्रेस की यूपीए सरकार से तुलना करते हुए कहा कि “यूपीए काल घोटालों का काल था। कोयला घोटाला, 2G घोटाला, जमीन घोटाला, आकाश घोटाला… हर ओर भ्रष्टाचार था।”

उन्होंने कहा कि “मोदी सरकार उम्मीदों की सरकार है, गरीबों की सरकार है। हरि अनंत, हरि कथा अनंता… वैसे ही मोदी जी की उपलब्धियां इतनी हैं कि वो एक अखबार में समा ही नहीं सकतीं।”

27 करोड़ लोग गरीबी से बाहर लाए

गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया है। 2011 के आर्थिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि पहले गरीबों के घरों में मिट्टी के मकान, शौचालय, पानी, बिजली, अनाज और इलाज जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं।

इंदिरा आवास बनाम प्रधानमंत्री आवास योजना

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने 29 साल में सिर्फ 3 करोड़ इंदिरा आवास बनाए, जबकि मोदी सरकार ने 11 साल में 5 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। 12 करोड़ शौचालय, मुफ्त राशन, मुफ्त दवाएं, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, नल जल योजना, उज्ज्वला गैस योजना – ये सब मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की देन हैं।”

आयकर छूट से लेकर गैस पाइपलाइन तक

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यूपीए काल में गैस सांसदों के कूपन से मिलता था, आज गैस सीधा घर तक पहुंचता है। अब तो 2029 तक घर-घर पाइपलाइन से गैस पहुंचाने की योजना पर भी काम हो रहा है।”

लालू प्रसाद यादव पर सीधा हमला

गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर भी जोरदार हमला करते हुए कहा कि “उनकी मति भ्रष्ट हो गई है। कभी तलवार से केक काटते हैं, तो कभी स्कूटर से चारा ढोते हैं। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को पैरों के पास रखकर फोटो खिंचवाते हैं।” उन्होंने कहा कि “लालू यादव को अपने इस कुकृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।”

भाजपा की मजबूत मौजूदगी

प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला प्रभारी उमेश प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष सत्यम सिंह, धर्मेंद्र पटेल, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, भाजपा नेता मनोज राम, राकेश पाण्डेय उर्फ कल्लू पाण्डेय, सौरभ कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

20 जून को पीएम मोदी का भव्य स्वागत

गिरिराज सिंह ने अंत में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान की पावन धरती पर आ रहे हैं। सभी देशवासी और खासकर सिवान के लोग उनका स्वागत करें और उनके ऐतिहासिक संबोधन को सुनें।”

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930