RPF SIWAN Action: ट्रेन के बी-1 कोच से 221 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद

Share

RPF की सतर्कता से सीवान स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। सीवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मुस्तैदी से शराब तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। मंगलवार 24 फरवरी 2026 को प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची गाड़ी संख्या 15280 की चेकिंग के दौरान बी-1 कोच के शौचालय से 221 अदद 180 एमएल के ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी, सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा, निरीक्षक सीआईबी छपरा तथा प्रभारी निरीक्षक सीवान सुभाष चंद्र यादव के निर्देश पर की गई। सीवान RPF पोस्ट की टास्क टीम तथा ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी/ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर (पूर्व) द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे आपराधिक गतिविधि निगरानी अभियान के दौरान यह सफलता मिली।

लावारिस बैग और झोले में छिपाकर रखी गई थी शराब

सुबह करीब 10:45 बजे ट्रेन के आगमन पर जब बी-1 कोच की तलाशी ली गई, तब शौचालय में एक बैग और दो झोले संदिग्ध स्थिति में पाए गए। टीम द्वारा बैग खोलकर जांच की गई तो उसमें ऑफिसर चॉइस ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 180 एमएल के टेट्रा पैक मिले। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया।

कुल 39.78 लीटर शराब जब्त

RPF ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 221 टेट्रा पैक शराब को कब्जे में ले लिया। जब्त शराब की कुल मात्रा 39.780 लीटर आंकी गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,520 रुपये है।

उत्पाद विभाग को सौंपा गया मामला

बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, सदर सीवान को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(a) के तहत अज्ञात के खिलाफ अपराध संख्या 148/26 दिनांक 24 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया है। मामले की जांच उत्पाद थाना सदर सीवान के एएसआई सतेन्द्र कुमार राय द्वारा की जा रही है।

टीम में शामिल रहे ये अधिकारी

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव (RPF पोस्ट सीवान), प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह (TEC गोरखपुर पूर्व), हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव, कांस्टेबल विजय यादव, कांस्टेबल अमरेन्द्र कुमार सिंह, बलवीर सिंह यादव तथा विवेक कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930