Siwan: नौतन के गंधर्पा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट; एक ही परिवार की आधा दर्जन महिलाएं घायल

Share

घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

संवाददाता, नौतन (सीवान)।
नौतन थाना क्षेत्र के गंधर्पा गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक ही परिवार की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

पीड़िता धर्मावती देवी ने बताया कि विवाद उसके हिस्से की भूमि को लेकर लंबे समय से चल रहा है। आरोप है कि गांव के ही दो पट्टीदारों ने उसकी जमीन पर पहले से झोपड़ी खड़ी कर अवैध कब्जा कर रखा था। सोमवार को यानी 25 नवंबर 2025 को वे लोग उसके हिस्से की दूसरी जमीन पर दखल देने लगे। धर्मावती देवी ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

धर्मावती ने बताया कि विरोध करने पर आरोपित पक्ष के आधा दर्जन पुरुष लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए। पहले गाली-गलौज की, फिर उस पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसी बीच बचाव के लिए उसकी भतीजी, देवरानियां और परिवार की अन्य महिलाएं पहुंचीं, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। सभी को बुरी तरह पीटा गया, जिससे सभी महिलाएं घायल हो गईं।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमला यहीं तक नहीं रुका। हमलावरों के घर की महिलाएं भी बाद में पहुंचीं और पीड़ित परिवार के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा लूटपाट भी की गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटी और दोनों पक्षों के बीच स्थिति और बिगड़ने से पहले ही लोगों ने बीच-बचाव किया।

घायलों में धर्मावती देवी, नीलु कुमारी, नितू देवी, सुभावती देवी, रिंकी देवी और लछमिना कुमारी सहित कई महिलाएं शामिल हैं। सभी ने थाने में आवेदन देकर करीब दर्जनभर लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम गांव में स्थिति का जायजा ले रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031