Religion Spirituality: महाराजगंज में आज 12:30 बजे से निकलेगी भव्य शिव बारात शोभा यात्रा

Share

रामेश्वरधाम मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी, झांकियां और झारखंडी बैंड होंगे आकर्षण का केंद्र

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। महाराजगंज

महाराजगंज में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को पारंपरिक शिव बारात शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह शोभा यात्रा पिछले 14 वर्षों से नगर की धार्मिक पहचान बन चुकी है। इस वर्ष भी यात्रा अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता स्थित रामेश्वरधाम मंदिर से दिन में 12:30 बजे प्रारंभ होगी।

समिति के वरीय सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ लोहा ने बताया कि फाल्गुन मास की त्रयोदशी तिथि पर निकलने वाली यह शिव बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर करेगी। यात्रा रामेश्वरधाम मंदिर से निकलकर राजेंद्र चौक, नखास चौक, कर्पूरी पथ, कर्पूरी चौक, जरती माई द्वार, शहीद स्मारक चौक, पुरानी बाजार, सोनारपट्टी, मोहन बाजार, सिहौता बाजार, गल्लापट्टी, बाटा मोड़, नया बाजार, काजी बाजार, बैंक चौक और दालदरी बाजार सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय रोड होते हुए श्री श्री 108 श्री बाला बाबा मठ (पुरानी मठ) पहुंचेगी।

मठ पहुंचने पर मठाधीश श्री बदरीनारायण दास जी द्वारा बारातियों का स्वागत कर पारंपरिक द्वारपूजा की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद वाराणसी से आए कलाकार भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का मंचन करेंगे।

शोभा यात्रा में बनारस और गोरखपुर से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं रांची से आया झारखंडी बैंड इस बार यात्रा का विशेष आकर्षण होगा। भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी यह शोभा यात्रा पूरे नगर में उत्सव का माहौल बनाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930