सीवान : केदारनाथ धाम के लिए सीवान से 30 श्रद्धालुओं की टीम रवाना

Share

सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट ने दी शुभकामनाएं


केएमपी भारत।सीवान |

सीवान से आध्यात्मिकता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट की ओर से केदारनाथ धाम की यात्रा पर 30 श्रद्धालुओं की टीम रवाना हुई। श्रद्धालुओं की विदाई के अवसर पर संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष अनमोल कुमार ने सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और मंगलमय यात्रा की कामना की।

“केदारनाथ यात्रा आत्मिक शांति और प्रकृति से जुड़ाव का अवसर”

इस अवसर पर अनमोल कुमार ने कहा, “केदारनाथ धाम की यात्रा न केवल एक धार्मिक यात्रा है, बल्कि यह आत्मिक शांति और प्रकृति से जुड़ने का एक विशेष अवसर भी है। हमें विश्वास है कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए यादगार और शुभ सिद्ध होगी।” उन्होंने सभी यात्रियों से सतर्कता और सावधानी बरतने की भी अपील की।

पर्यावरण और संस्कृति के सम्मान का संदेश

संस्था के सक्रिय सदस्य सुमित कुमार उर्फ टिंकू ने कहा कि “यह यात्रा केवल तीर्थ नहीं, एक सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव भी कराएगी।” उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखें और स्थानीय लोगों के प्रति सम्मान और सहयोग का भाव रखें।

श्रद्धालुओं को संस्था ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर संस्था के अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा की प्रार्थना की। रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से
रणधीर सिंह, सोनू पांडे, पुनीत सिंह, अभय सिंह, बाबू भाई, संजय कुमार, सोनू सोनी, अमित निगम, अमित दुबे, जितेंद्र कुमार, सुनील पटेल, ओमकार मणि तिवारी, विजय कुमार, विवेक तिवारी, सचिन कुमार, मंतोष सिंह, सुमित रौनियार, सुमित कुमार टिंकू सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728