हत्या, डकैती, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट के मामलों में दर्ज हैं कई केस; 1990 से 2025 तक के 46 कांडों में रहा है आरोपी
डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान।
जिले में अपराध नियंत्रण और कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी अयूब खां को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर उसे मुजफ्फरपुर जिले स्थित उसके आवास से दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत कुल 46 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सिवान जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को सूचना मिली कि सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी कुख्यात अपराधी अयूब खां मुजफ्फरपुर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी अयूब खां, पिता कमरूल खां, निवासी ग्यासपुर, थाना सिसवन, जिला सिवान का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ सिवान और सारण सहित कई जिलों के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ निम्नलिखित कांड दर्ज हैं—
- हुसैनगंज थाना कांड सं0-53/95, धारा 395/412 भा.द.वि.
- आंदर थाना कांड सं0-56/92, धारा 395 भा.द.वि.
- हुसैनगंज थाना कांड सं0-71/94, धारा 395/397 भा.द.वि.
- दरौंदा थाना कांड सं0-13/95, धारा 394 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-69/92, धारा 395/397 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-80/92, धारा 395 भा.द.वि.
- हुसैनगंज थाना कांड सं0-85/92, धारा 395 भा.द.वि.
- हुसैनगंज थाना कांड सं0-129/92, धारा 392 भा.द.वि.
- एकमा (सारण) थाना कांड सं0-64/92, धारा 364(1)/34 भा.द.वि.
- हुसैनगंज थाना कांड सं0-90/94, धारा 395/397 भा.द.वि.
- रघुनाथपुर थाना कांड सं0-49/94, धारा 395 भा.द.वि.
- नौतन थाना कांड सं0-28/95, धारा 395 भा.द.वि.
- रघुनाथपुर थाना कांड सं0-64/96, धारा 395 भा.द.वि.
- आंदर थाना कांड सं0-12/95, धारा 395/397 भा.द.वि.
- दाउदपुर (सारण) थाना कांड सं0-73/94, धारा 395/397 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-113/90, धारा 395 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-52/91, धारा 323/307/34 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-44/91, धारा 395/397 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-62/91, धारा 392 भा.द.वि.
- मांझी (सारण) थाना कांड सं0-50/91, धारा 395 भा.द.वि.
- मांझी (सारण) थाना कांड सं0-60/91, धारा 395 भा.द.वि.
- एकमा (सारण) थाना कांड सं0-51/90, धारा 392/411 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-16/92, धारा 395/397 भा.द.वि.
- पचरुखी थाना कांड सं0-146/94, धारा 396 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-47/93, धारा 395 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-88/99, धारा 302/34 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-69/99, धारा 307/353/34 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-73/99, धारा 414 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-64/99, विभिन्न धाराएं एवं 27 आर्म्स एक्ट
- सिसवन थाना कांड सं0-53/2001, धारा 399/402 भा.द.वि. एवं आर्म्स एक्ट
- सिसवन थाना कांड सं0-25/2002, धारा 353/307/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
- मांझी (सारण) थाना कांड सं0-121/2004, धारा 302/120/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
- नगर थाना कांड सं0-71/2002, धारा 379 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-68/2002, धारा 414 भा.द.वि.
- हुसैनगंज थाना कांड सं0-45/2002, धारा 302/394/34 भा.द.वि.
- नगर थाना कांड सं0-62/2002, धारा 364(1) भा.द.वि.
- एकमा (सारण) थाना कांड सं0-44/2002, धारा 396 भा.द.वि.
- रसूलपुर (सारण) थाना कांड सं0-78/2004, धारा 392 भा.द.वि.
- मांझी (सारण) थाना कांड सं0-121/64, धारा 302/121(बी)/54 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
- दाउदपुर (सारण) थाना कांड सं0-41/2004, धारा 363/365/324/326/307 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
- प्लांट साइट थाना राउरकेला (उड़ीसा) कांड सं0-315/2005, धारा 25(1)ए आर्म्स एक्ट
- गोंडा नगर थाना कांड सं0-116/2005, धारा 364 भा.द.वि.
- नगर थाना कांड सं0-631/21, धारा 302/364/129(बी)/115 भा.द.वि.
- सिसवन थाना कांड सं0-350/25, बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट
- सिसवन थाना कांड सं0-351/25, बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट
- सिसवन थाना कांड सं0-352/25, बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट
पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इस कार्रवाई में अंचल निरीक्षक राजेश कुमार, जिला आसूचना इकाई के निरीक्षक राजु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित सिवान पुलिस के अन्य जवान शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक श्री झा ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।






