Siwan Police: हाजत की दीवार तोड़कर फरार हुआ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share

मैरवा स्टेशन के पास से अवैध हथियार के साथ फिरोज अंसारी गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में है नामजद

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान | कृष्ण मुरारी पांडेय

सिवान पुलिस की लगातार छापेमारी और सक्रिय कार्रवाई के परिणामस्वरूप मैरवा थाना हाजत से फरार अभियुक्त को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी फिरोज अंसारी को मैरवा रेलवे स्टेशन के समीप से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने एक और मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मैरवा थाना क्षेत्र में 27 फरवरी 2026 को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद की थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना हाजत में सुरक्षार्थ रखा गया था। लेकिन उसी दौरान गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज अंसारी ने हाजत की दीवार तोड़कर फरार होने की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मैरवा थाना कांड संख्या 97/26 दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान शुरू कर दिया था।

पुलिस की सतर्कता से गिरफ्त में आया आरोपी

फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में मैरवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी मैरवा रेलवे स्टेशन के आसपास देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored -

गिरफ्तारी के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में उसके खिलाफ एक और कांड दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान वह किन-किन लोगों के संपर्क में था।

कई मामलों में पहले से दर्ज है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज अंसारी, पिता स्वर्गीय नसरुल्लाह अंसारी, निवासी अदमापुर थाना रघुनाथपुर जिला सिवान का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसका आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है और वह कई मामलों में पहले से नामजद है।

उसके खिलाफ मैरवा थाना में वर्ष 2025 में भी एक मामला दर्ज है। इसके अलावा 27 फरवरी 2026 को बरामद मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। वहीं मुजफ्फरपुर रेल थाना में भी उसके खिलाफ चोरी और आरपीयूपी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध वर्ष 2023 और 2024 में भी विभिन्न आपराधिक धाराओं में कांड दर्ज किए गए हैं।

पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में मैरवा थाना अध्यक्ष पु.अ.नि. राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में मैरवा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी शामिल थे, जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930