सीवान : जसौली आगमन से पहले जेडीयू नेता ने ग्रामीण इलाकों में किया जनसंपर्क, लोगों को दिया कार्यक्रम में आने का न्योता

Share

प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर गांव-गांव में जुटा जोश

केएमपी भारत। सीवान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के तमाम दिग्गज नेताओं के 20 जून को जसौली (पचरुखी) में आगमन को लेकर जनजागरण अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सी.बी. मिश्रा ने जिले के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया।

उन्होंने लक्ष्मीपुर, भांगड़ा, आसाव, मुजवानिया, पकड़ी जायजोर और आंदर बाजार समेत कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।

डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों से कहा कि यह सिवान के लिए ऐतिहासिक अवसर है जब प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्र व राज्य सरकार के कई दिग्गज नेता एक मंच पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से सिवान के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ 20 जून को जसौली पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। डॉ. मिश्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंच रही हैं, और यह कार्यक्रम इसी विकास यात्रा का प्रतीक है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728