Siwan News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुभारंभ, हॉस्पिटल रोड में बढ़ी बैंकिंग सुविधा

Share

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने किया उद्घाटन, जमा-ऋण से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक की सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सीवान।

शहर के हॉस्पिटल रोड एवं आसपास के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई हॉस्पिटल रोड शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। शाखा का उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रमुख, पटना राजीव रंजन सिन्हा एवं जिला जेल अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।

नई शाखा के खुलने से हॉस्पिटल रोड, आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों और स्थानीय निवासियों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूसरे इलाकों में जाने की जरूरत कम होगी। ग्राहकों को अब अपने क्षेत्र में ही जमा, ऋण, खाता संबंधी कार्यों के साथ डिजिटल बैंकिंग समेत विभिन्न वित्तीय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे समय की बचत के साथ बैंकिंग सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान होगी।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री मैत्रेय ने कहा कि किसी क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार केवल ग्राहकों की सुविधा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है।

- Sponsored -

नई शाखा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं अधिक सुगमता और त्वरित रूप से उपलब्ध होंगी। उन्होंने बैंक प्रबंधन से ग्राहकों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रमुख, पटना राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि बैंक आधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्राहकों को सुविधाजनक और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

हॉस्पिटल रोड में नई शाखा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शाखा के माध्यम से वित्तीय सेवाओं के साथ डिजिटल बैंकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख रुद्र दत्त, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक आर.बी. चौधरी, शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सहित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शाखा के शुभारंभ को स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में उपयोगी कदम बताया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031