Congress: राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग, कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Share

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार बोले- राजनीतिक प्रतिशोध के निम्नतम स्तर पर पहुंच चुकी है भाजपा

कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर में आंदोलन तेज करेगी कांग्रेस

- Sponsored -

पॉलिटिकल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सीवान |

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे की वापसी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को सीवान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। कांग्रेस के बैनर तले निकाला गया मार्च कचहरी रोड स्थित जिला परिषद गेट से शुरू होकर जेपी चौक पहुंचा, जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया।

मार्च में शामिल कार्यकर्ता भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारे लगाते हुए राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, दलितों के अपमान को बंद करने और जातिगत भेदभाव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया।

- Sponsored -

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सीवान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध के निम्नतम स्तर तक पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी के कारण कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं होने पर भी उन्होंने सवाल उठाया।

सुशील कुमार ने कहा कि राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने के साथ संबंधित भाजपा कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन को और तेज करेगी।

किसान कांग्रेस के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की करनी को देश की जनता देख रही है। सत्ता किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के लिए स्थायी नहीं होती। उन्होंने कहा कि दलित परिवार में जन्म लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष के पद तक पहुंचना भाजपा को नागवार गुजर रहा है।

कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रैली स्थल पर भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए कथित जातिवादी कृत्य का विरोध करने पर राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने भाजपा पर मनुवादी संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

मार्च में प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. के. एहतेशाम अहमद, मेराज अहमद, शशि कुमार, हाफिज जुबैर, केशव प्रसाद, कुतुबद्दीन अहमद, राधेश्याम शर्मा, अलाउद्दीन अहमद, विकास तिवारी, अमित कुशवाहा, अल्ताफ राजा, शाहबाज अख्तर, संस्कार यादव, मो. सोहैल, छोटन सिंह, इमाम सफर, साहिल पठान, मनुल कुमार मिश्रा, सेराज अहमद, आरिफ रौशन, फहीमुल हक, इजहार अहमद, गुलाब खान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930