KFC: सिवान में खुला KFC का नया आउटलेट, अब शहर में ही मिलेगा फ्राइड चिकन का स्वाद

Share

चंद्रिका टॉवर में हुआ भव्य शुभारंभ, डीडीसी अमिताभ सिंह ने किया उद्घाटन

उद्यमी बोले- बड़े शहरों की तरह अब सिवान में भी मिलेगी KFC की सुविधा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

फ्राइड चिकन के स्वाद के लिए मशहूर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड KFC ने अब सिवान में भी दस्तक दे दी है। शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित चंद्रिका टॉवर में KFC के नए आउटलेट का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन डीडीसी सिवान अमिताभ सिंह ने किया। इस अवसर पर सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। आउटलेट खुलने से शहरवासियों, खासकर युवाओं और परिवारों में उत्साह देखने को मिला।

KFC के नए आउटलेट के शुरू होने के साथ ही अब सिवान के लोगों को फ्राइड चिकन और अन्य लोकप्रिय खाद्य उत्पादों के लिए पटना, गोरखपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शहर में ही अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के स्वाद का आनंद लेने का विकल्प उपलब्ध हो गया है।

- Sponsored -

सिवान चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सह उद्यमी डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि अब तक सिवान के लोगों को KFC के स्वाद के लिए बड़े शहरों में जाना पड़ता था। शहर में आउटलेट खुलने से लोगों को अपने ही शहर में यह सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि यहां फ्राइड चिकन की अलग-अलग वैरायटी के साथ परिवार के साथ बैठकर खाने का बेहतर माहौल भी मिलेगा।

KFC के रीजनल मैनेजर विनीत कुमार ने कहा कि कंपनी वर्ष 1930 से अपने उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि KFC आज दुनिया के करीब 150 देशों में ग्राहकों को अपने उत्पाद उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वाद और गुणवत्ता के मामले में कंपनी निर्धारित मानकों का पालन करती है और उत्पादों की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाता।

एरिया मैनेजर रंजन ने बताया कि KFC के खास स्वाद के पीछे उसके विशेष मसालों और निर्धारित प्रक्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है।

उद्घाटन समारोह में मौजूद चार्टर्ड अकाउंटेंट कुमार गंधर्व ने कहा कि सिवान में KFC के आने की खबर से बच्चों में खासा उत्साह है। परिवार के साथ शहर में ही पसंदीदा फूड का आनंद लेने का एक नया विकल्प लोगों को मिला है।

इस अवसर पर महादेव पासवान, गणेश दत्त पाठक, डॉ. फैसल महमूद, अभिषेक श्रीवास्तव, अरविंद पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नए आउटलेट के शुरू होने से शहर के बदलते खान-पान और कारोबारी माहौल में एक और नया विकल्प जुड़ गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930