Siwan: दधीचि देहदान समिति ने मनाया राष्ट्रीय अंगदान दिवस

Share

समर्पित अंगदाताओं को किया गया सम्मानित, कई लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प

सिवान | रोहित सिंह
राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर दधीचि देहदान समिति, सिवान इकाई द्वारा शनिवार को एक जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और इस पुनीत कार्य के लिए संकल्प लेने वालों को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत अंगदाताओं को अंगदान प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित करने से हुई। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष नीलेश वर्मा नील ने पूरे परिवार के साथ अंगदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अंगदान से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है, और यही सच्ची मानव सेवा है।

समर्पण की मिसाल बने कई सदस्य
समिति के उपाध्यक्ष राकेस सहाय, सचिव सतीश शर्मा, ब्रिप्रेंद्र कुमार और भारत भूषण पांडेय ने भी सपरिवार अंगदान का संकल्प लेकर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित समिति के संरक्षक डॉ. श्री भगवान सिंह ने सभी अंगदाताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया और स्वयं भी अंगदान संकल्प पत्र भरकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि अंगदान एक ऐसा संकल्प है जिससे मृत्यु के बाद भी जीवन देना संभव है।

महिलाओं और युवाओं की भी रही भागीदारी
कार्यक्रम में रानी देवी, प्रियंका भारती, पिंकी कुमारी, महिला उपाध्यक्ष सीमा तिवारी सहित कई महिलाओं ने अंगदान का संकल्प लिया। वहीं युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। विकाश कुमार, अभिषेक कुमार, शिवेंद्र प्रसाद, संत कुमार तिवारी और राघवेंद्र प्रताप सिंह जैसे युवाओं ने भी इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील, उपाध्यक्ष राकेस सहाय, सचिव सतीश शर्मा, ब्रिप्रेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अक्षत नील, सुधीर पाठक, राजीव रंजन, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मीडिया का आभार
समिति की ओर से कार्यक्रम में सहभागी रहे मीडिया प्रतिनिधि का विशेष आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि मीडिया की सकारात्मक भूमिका ही समाज में ऐसी जागरूकता फैलाने में सहायक होती है। यह आयोजन समाज में अंगदान की संस्कृति को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930