Siwan: मार्क हॉस्पिटल के डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. स्वेता रानी बने सिवान ब्लड डोनर क्लब व दधीची देहदान समिति के संरक्षक

Share

रक्तदान और देहदान अभियान को मिली नई ताकत

हेल्थ न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय l सीवान l
सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय सिवान ब्लड डोनर क्लब एवं दधीची देहदान समिति, सिवान इकाई ने गुरुवार को शहर के चर्चित चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार एवं डॉ. स्वेता रानी को संस्था का संरक्षक मनोनीत किया। संस्था के इस निर्णय को रक्तदान और देहदान जागरूकता अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मार्क हॉस्पिटल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान संस्था के अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील ने दोनों चिकित्सकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं संस्था के उपाध्यक्ष राकेश सहाय एवं सचिव सतीश शर्मा ने पहचान पत्र पहनाकर उन्हें औपचारिक रूप से क्लब से जोड़ा। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने तालियों के बीच दोनों चिकित्सकों का स्वागत किया।

इसके बाद दधीची देहदान समिति की ओर से सहसचिव आशुतोष कुमार एवं टीम कोऑर्डिनेटर ने पहचान पत्र सौंपते हुए डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. स्वेता रानी को समिति का संरक्षक घोषित किया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों चिकित्सकों की समाज के प्रति संवेदनशील सोच और जरूरतमंदों के प्रति सेवा भावना लंबे समय से लोगों के लिए प्रेरणा रही है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान और देहदान जैसे विषय आज भी समाज में जागरूकता की कमी के कारण चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में चिकित्सकों का जुड़ना अभियान को नई दिशा और विश्वास प्रदान करेगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में जिलेभर में जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर और देहदान प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें दोनों संरक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। वहीं डॉ. स्वेता रानी ने देहदान को समाज के लिए एक महान कार्य बताते हुए कहा कि इससे मेडिकल शिक्षा और जरूरतमंद मरीजों को काफी मदद मिलती है।

संस्था के सदस्यों ने विश्वास जताया कि दोनों अनुभवी चिकित्सकों के जुड़ने से संगठन की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930