आयोजक रवि शर्मा ने अतिथियों का किया स्वागत-अभिनंदन; 17 मार्च से नॉकआउट चरण, 19 मार्च को होगा ग्रैंड फाइनल
डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
कृष्ण मुरारी पांडेय। सिवान
सीवान के राजेंद्र स्टेडियम में पहली बार आयोजित हो रही सीवान चैलेंजर ट्रॉफी (एससीटी) को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 7 मार्च से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में जिले की आठ मजबूत टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता को दो ग्रुप—ए और बी—में बांटा गया है। लीग चरण के मुकाबलों के बाद शीर्ष टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी, जबकि 19 मार्च को टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के आयोजक रवि शर्मा ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उज्जवल गिरी उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) रूपल आनंद, मोहन, मेकअप आर्टिस्ट नीलम गुप्ता, सीमा तिवारी, प्रियंका भारती, सिंगर अविनाश, विकास कुमार साहू तथा मुन्नी देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टूर्नामेंट की सराहना की।
ग्रुप ए में टाइगर वॉरियर्स, ईशान इलेवन जीरादेई, लड्डू इलेवन सीवान और रॉयल चैलेंजर बरहरिया की टीमें शामिल हैं। ग्रुप ए का पहला मुकाबला 7 मार्च को सुबह 11 बजे टाइगर वॉरियर्स और ईशान इलेवन जीरादेई के बीच खेला गया। इसके बाद 8 मार्च को सुबह 11 बजे लड्डू इलेवन सीवान और टाइगर वॉरियर्स के बीच मैच शुरू हुआ।

ग्रुप ए के अन्य मुकाबलों में 9 मार्च को सुबह 11 बजे रॉयल चैलेंजर बरहरिया और लड्डू इलेवन सीवान के बीच मुकाबला होगा। 10 मार्च को सुबह 8:30 बजे टाइगर वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर बरहरिया आमने-सामने होंगे। इसी दिन दोपहर 12:30 बजे ईशान इलेवन जीरादेई और लड्डू इलेवन सीवान के बीच मैच खेला जाएगा। ग्रुप ए का अंतिम लीग मैच 11 मार्च को सुबह 11 बजे ईशान इलेवन जीरादेई और रॉयल चैलेंजर बरहरिया के बीच होगा।
ग्रुप बी में उत्कर्ष इलेवन रघुनाथपुर, बाबा इलेवन दरौली, सिटी हॉस्पिटल गोरियाकोठी और कासिम इलेवन दरौंदा की टीमें शामिल हैं। ग्रुप बी का पहला मैच 12 मार्च को सुबह 11 बजे उत्कर्ष इलेवन रघुनाथपुर और बाबा इलेवन दरौली के बीच खेला जाएगा।
इसके बाद 13 मार्च को सुबह 11 बजे सिटी हॉस्पिटल गोरियाकोठी और कासिम इलेवन दरौंदा आमने-सामने होंगे। 14 मार्च को सुबह 8:30 बजे उत्कर्ष इलेवन रघुनाथपुर और सिटी हॉस्पिटल गोरियाकोठी के बीच मुकाबला होगा। 15 मार्च को रात 8:30 बजे उत्कर्ष इलेवन रघुनाथपुर और कासिम इलेवन दरौंदा के बीच मैच खेला जाएगा, जबकि उसी दिन दोपहर 12:30 बजे बाबा इलेवन दरौली और सिटी हॉस्पिटल गोरियाकोठी की टीमें भिड़ेंगी। ग्रुप बी का अंतिम लीग मुकाबला 16 मार्च को सुबह 11 बजे बाबा इलेवन दरौली और कासिम इलेवन दरौंदा के बीच होगा।

लीग चरण समाप्त होने के बाद 17 मार्च से नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत होगी। सुबह 8:30 बजे ग्रुप ए की नंबर-1 टीम और ग्रुप बी की नंबर-1 टीम के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। वहीं दोपहर 12:30 बजे ग्रुप ए की नंबर-2 टीम और ग्रुप बी की नंबर-2 टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा।
18 मार्च को सुबह 11 बजे क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। इसके बाद 19 मार्च को सुबह 11 बजे क्वालिफायर-1 की विजेता टीम और क्वालिफायर-2 की विजेता टीम के बीच ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस टूर्नामेंट का उद्देश्य जिले के युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, वहीं दर्शकों को भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।






