Siwan: महाराजगंज के बंगरा में पुस्तक ‘सिवान माटी की विभूतियां’ का सम्मान समारोह सम्पन्न

Share

आजादी के गुमनाम नायकों पर आधारित पुस्तक ने बढ़ाया सिवान की धरती का गौरव

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता, महराजगंज (सीवान)। महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में गुरुवार की देर शाम एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षक एवं लेखक डॉ. मन्नू राय द्वारा तैयार की गई प्रसिद्ध पुस्तक ‘सिवान माटी की विभूतियां’ का सम्मान किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पुस्तकालय परिवार के मानद सदस्य कुमार राजकपूर टीपू ने पुस्तक की विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पुस्तक सिवान की मिट्टी में जन्मे उन गुमनाम लेकिन महान स्वतंत्रता सेनानियों का संकलन है, जिन्हें इतिहास के पन्नों में वह स्थान नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और अपने नायकों को जानने के लिए यह कृति अत्यंत उपयोगी है।

कार्यक्रम में उपस्थित बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पुस्तक का अध्ययन यह साबित करता है कि सिवान धरती धरोहरों और बलिदानों की भूमि है। खासकर बंगरा गांव ने देश को अनेक ऐसे वीर दिए, जिनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि पुस्तक में विरल विभूति सेनानी स्व. रघुबीर सिंह, सिवान के भगत सिंह कहलाए जाने वाले सैयद सज्जाद हसनैन, अगस्त क्रांति के प्रथम शहीद उमाकांत सिंह, महाराजगंज क्रांति के प्रथम शहीद फुलेना प्रसाद, शहीद देवशरण सिंह सहित करीब 75 स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को समाहित किया गया है।

समारोह में जुडेश्वर पांडेय, भास्कर सिंह, उप मुखिया कौशल्या देवी, दिव्य उपाध्याय, ऋतिक कुमार, तुषार कुमार और वाचनालय के नामांकित छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लेखक डॉ. मन्नू राय को शॉल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031