Education Store: सीवान में “स्कूल टाइम” शॉप की री-ओपनिंग, शिक्षा से जुड़े हर सामान का एक ही ठिकाना

Share

समाजसेवी संजय सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, स्कूल संचालकों ने उत्पादों की गुणवत्ता और सुविधा की सराहना की

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सीवान

सीवान शहर के ललन कॉम्प्लेक्स में दीपक सिंह द्वारा संचालित कंप्लीट स्कूल सोल्यूशन शॉप “स्कूल टाइम” की री-ओपनिंग समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय सिंह ने फीता काटकर दुकान का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें सिटी मांटेसरी स्कूल के संस्थापक अशोक सिंह, दुकान के संचालक दीपक सिंह, शिक्षक श्रीराम सर सहित विभिन्न स्कूलों के संचालक शामिल थे। https://youtu.be/eB6ERlbTUFI?si=z9PuIPprbE8CI4js

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने दुकान में उपलब्ध उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी गुणवत्ता व विविधता की सराहना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि “स्कूल टाइम” शॉप छात्रों और स्कूल प्रबंधन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रही है, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

दुकान के संचालक दीपक सिंह ने बताया कि उनकी शॉप में प्ले स्कूल से लेकर बड़े विद्यालयों तक के लिए आवश्यक सभी प्रकार के शैक्षणिक और उपयोगी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास पूरे बिहार के लिए प्ले स्कूल का सीएनएफ (कैरी एंड फॉरवर्ड) है, जिसके माध्यम से वे स्कूलों को सीधे सप्लाई प्रदान करते हैं। इसके अलावा वे प्ले स्कूल के लिए कक्षाओं का संपूर्ण सेटअप भी स्कूल संचालकों की जरूरत और बजट के अनुसार तैयार कराते हैं।

सिटी मांटेसरी स्कूल के संस्थापक अशोक सिंह ने “स्कूल टाइम” की सराहना करते हुए कहा कि बहुत कम समय में इस शॉप ने सीवान जिले में अपनी एक अलग पहचान बना ली है, खासकर स्कूल यूनिफॉर्म और अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता को लेकर। उन्होंने इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने दीपक सिंह को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि “स्कूल टाइम” आने वाले समय में शिक्षा से जुड़े हर जरूरतमंद के लिए एक भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31