Samriddhi Yatra: समृद्धि यात्रा का चौथा चरण: 20 मार्च को औरंगाबाद आएंगे सीएम, 678 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

Share

बारुण के मुंशी बिगहा से करेंगे 262 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन, जनसंवाद और जीविका दीदियों से संवाद भी होगा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

गणेश प्रसाद। औरंगाबाद।

जिले के लिए शुक्रवार का दिन विकास के लिहाज से ऐतिहासिक होने जा रहा है। समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 मार्च को औरंगाबाद पहुंचेंगे। वे बारुण प्रखंड के मुंशी बिगहा से जिले को 678 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं, जबकि कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बारुण स्टेडियम में उतरेगा। यहां से वे सबसे पहले जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बन रही महत्वपूर्ण पेयजल आपूर्ति योजना का निरीक्षण करेंगे। इस योजना से क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री मुंशी बिगहा गांव पहुंचकर जीविका समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करेंगे और “जीविका दीदियों” से सीधा संवाद करेंगे।

जनसंवाद कार्यक्रम में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

- Sponsored -

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसमें वे आम लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है।

120 योजनाओं का शिलान्यास, 142 का उद्घाटन

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के अनुसार, मुख्यमंत्री इस दौरे में कुल 262 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 120 योजनाओं का शिलान्यास होगा, जिनकी कुल लागत लगभग 555 करोड़ रुपये है। वहीं 142 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी लागत करीब 123 करोड़ रुपये है।

शिलान्यास होने वाली योजनाओं में लघु जल संसाधन विभाग की 75 योजनाएं प्रमुख हैं। इसके अलावा नगर विकास, पथ निर्माण, भवन निर्माण, पुलिस भवन निर्माण निगम और अन्य विभागों की योजनाएं भी शामिल हैं। वहीं उद्घाटन होने वाली योजनाओं में भी सबसे अधिक योजनाएं लघु जल संसाधन विभाग की हैं, साथ ही ग्रामीण विकास, पंचायती राज और नगर विकास विभाग की योजनाएं शामिल हैं।

स्वागत की जोरदार तैयारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं और तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह दौरा जिले के विकास को नई दिशा देगा और आने वाले समय में औरंगाबाद तेजी से आगे बढ़ेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930