KMP Breaking : 25 आपराधिक मामलों में नामजद कुख्यात को-ऑपरेटिव बैंक का पूर्व चेयरमैन रामायण चौधरी गिरफ्तार, पटना भागने की फिराक में था कुख्यात, सिवान पुलिस ने दबोचा

Share

झुलन प्रसाद की गोली मारकर हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई; हत्या से लेकर रंगदारी और अवैध हथियार तक के कई मामलों में रहा है शामिल

हत्या का आरोपी ही नहीं, 25 मामलों का कुख्यात निकला रामायण चौधरी


डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान | मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल में 24 फरवरी 2026 को हुए झुलन प्रसाद हत्याकांड में सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन रामायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वह वारदात के बाद पटना भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी में एक राइफल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में पहले ही एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से खोखा, खून लगी मिट्टी समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व में मृतक और उसके परिवार को कई बार धमकी दे चुका था।


25 आपराधिक मामलों का लंबा इतिहास

गिरफ्तार रामायण चौधरी कोई नया अपराधी नहीं है, बल्कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड 1997 से लगातार दर्ज होता रहा है। उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाना में दर्ज 25 मामलों का विवरण इस प्रकार है —

  1. कांड सं. 45/97 – धारा 302/34 व 27 आर्म्स एक्ट (हत्या)
  2. कांड सं. 114/02 – धारा 147/148/149/120B/302/307/324 (हत्या व हत्या प्रयास)
  3. कांड सं. 36/03 – धारा 272/273 व 47 (ए) (अवैध पदार्थ)
  4. कांड 33/05 – धारा 272/273, 47 (ए) व 25/26 आर्म्स एक्ट
  5. कांड 185/05 – धारा 272/273 व 47
  6. कांड 121/11 – धारा 341/323/504 (मारपीट व विवाद)
  7. कांड 258/11 – धारा 448/341/323/379 (घुसपैठ व चोरी)
  8. कांड 72/12 – धारा 341/323/506 (धमकी)
  9. कांड 266/13 – धारा 341/323/504/506/34
  10. कांड 503/13 – धारा 341/323/504/506/379
  11. कांड 136/14 – धारा 272/273 व 47
  12. कांड 385/14 – धारा 341/323/379/506/34
  13. कांड 175/06 – धारा 448/379/384/34 (घुसपैठ व रंगदारी)
  14. कांड 249/08 – धारा 272/273 व 47
  15. कांड 11/08 – धारा 341/323/307/379/504/34 (हत्या प्रयास)
  16. कांड 199/08 – धारा 342/323/324/379/34
  17. कांड 40/16 – धारा 147/148/149/384/504/506 व 27 आर्म्स एक्ट
  18. कांड 35/16 – धारा 47
  19. कांड 168/16 – धारा 47
  20. कांड 169/16 – धारा 171(E) व 47
  21. कांड 19/19 – धारा 147/148/149/341/323/353/307/504/506
  22. कांड 127/21 – धारा 341/323/379/447/504/506
  23. कांड 454/24 – बीएनएस की विभिन्न धाराएं
  24. कांड 743/25 – बीएनएस की विभिन्न धाराएं
  25. कांड 471/25 – बीएनएस की विभिन्न धाराएं

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है।


बरामदगी

  • 1 राइफल
  • 4 कारतूस

पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031