CBSE School: रघुनाथपुर में खुला 10+2 सीबीएसई एफिलिएटेड डिवाइन पब्लिक स्कूल का नया ब्रांच, 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, अखंड कीर्तन से गृह प्रवेश, भक्तिमय हुआ फुलवरिया

Share

रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र का होगा यह पहला 10+2 सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल, 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र


एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

रघुनाथपुर (सीवान)।
प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया आंदर स्थित रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित डिवाइन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुक्रवार को भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हो गया। धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता से जुड़े इस आयोजन ने पूरे इलाके को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। https://youtu.be/_1nlLD6XWGY?si=LLlryVga9gqrketS

अखंड कीर्तन का शुभारंभ फाल्गुन शुक्ल पक्ष दशमी, गुरुवार 26 फरवरी 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आचार्यों के नेतृत्व में ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे 24 घंटे तक भजन-कीर्तन चलता रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। शुक्रवार 27 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

इस मौके पर डिवाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि यह नवनिर्मित डिवाइन पब्लिक स्कूल रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र का पहला 10+2 सीबीएसई एफिलिएटेड विद्यालय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के खुल जाने से रघुनाथपुर, आंदर, दरौली, हसनपुरा, हुसैनगंज और सिसवन प्रखंड के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर सिवान जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से हो जाएगी।

- Sponsored -

विद्यालय के प्रिंसिपल के रूप में जी रथैया कार्यभार संभालेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सुभाष चंद्र प्रसाद ने कहा कि हरि का नाम कष्टों का निवारण करता है और भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण जीवन में संस्कार और समृद्धि लाता है। वहीं रवि प्रसाद ने कहा कि हरिकीर्तन सामाजिक समरसता को मजबूत करता है।

इस अवसर पर राकेश प्रसाद, निशांत प्रसाद, प्रशांत विक्रांत सिंह, पूर्व मुखिया अनिल चौहान, शशि कुमार के साथ-साथ
ऋषि पुत्र कपिल मुनि, प्रिंस कुमार सिंह एवं राजन कुमार भी मौजूद रहे।

अखंड कीर्तन के माध्यम से जहां धार्मिक वातावरण सशक्त हुआ, वहीं न्यू डिवाइन पब्लिक स्कूल के रूप में क्षेत्र को एक नई शैक्षणिक दिशा भी मिली। यह विद्यालय आने वाले समय में स्थानीय छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनने की उम्मीद जगाता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031