KMP Breaking: माध्यमिक शिक्षक संघ सिवान के जिला अध्यक्ष बागिंद्रनाथ पाठक का निधन, शिक्षक समाज में शोक

Share

इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के दौरान हुआ निधन, लंबे समय तक संघ के नेतृत्व में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका


एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान: माध्यमिक शिक्षक संघ सिवान इकाई के जिला अध्यक्ष बागिंद्रनाथ पाठक का असामयिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और सिवान के सीटी हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

स्व. पाठक ने अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत डीएवी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज से की थी और बाद में राशिदचक उच्च विद्यालय से सेवा निवृत्ति प्राप्त की। वे न केवल एक अनुशासित शिक्षक थे बल्कि शिक्षक संगठनों के सक्रिय और मजबूत स्तंभ भी थे।

शिक्षक संगठनों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने माध्यमिक शिक्षक संघ सिवान इकाई में विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की और लंबे समय तक जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार पाण्डेय के साथ मिलकर संगठन के कई पदों पर रहते हुए शिक्षक हितों के लिए संघर्ष किया।

उनके निधन पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिवान शाखा के अध्यक्ष रामेश्वर पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद मिश्र, प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह, कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष फणींद्र मोहन सिन्हा, विक्रमा पंडित, अशोक कुमार कुंवर, जितेंद्र कुमार सिंह सहित संघ के लगभग सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू ने बताया कि स्व. पाठक शिक्षक समस्याओं को लेकर सदैव सजग रहते थे। वे संगठन की मजबूती और शिक्षकों के अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय रहे। उनके निधन से शिक्षक समाज स्तब्ध है।

उन्होंने कहा कि स्व. पाठक के निधन से जो शून्यता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। शिक्षक संघ ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल दें।

स्व. बागिंद्रनाथ पाठक का निधन सिवान के शैक्षणिक और संगठनात्मक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031