सीवान : होंडा के पुराने कस्टमर के लिए सुनहरा मौका: एक्सचेंज पर ₹13,000 तक की छूट, ऑफर 30 जून तक सीमित

Share

होंडा बिंग विंग सिवान में ला रहा है एक्सचेंज ऑफर, मैनेजर मनीष कुमार ने दी जानकारी

केएमपी भारत। सीवान।
अगर आपके पास होंडा की पुरानी बाइक या स्कूटी है, तो आपके लिए खुशखबरी है। होंडा बिंग विंग, सिवान ने होंडा के पुराने ग्राहकों के लिए एक विशेष एक्सचेंज ऑफर की शुरुआत की है। इस ऑफर के तहत अगर कोई ग्राहक अपनी पुरानी होंडा गाड़ी को एक्सचेंज करने के लिए एजेंसी में लाता है, तो उसे कुल ₹13,000 तक का लाभ मिल सकता है।

एजेंसी मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि “पुरानी होंडा गाड़ी के बदले नई गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को ₹10,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इसके साथ ही ₹3,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।” यानी कुल मिलाकर ग्राहक ₹13,000 तक की बचत कर सकते हैं।

30 जून तक ही मिलेगा ऑफर का लाभ
यह ऑफर सीमित समय के लिए है और केवल 30 जून 2025 तक मान्य रहेगा। इसलिए जो ग्राहक इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द होंडा बिंग विंग, सिवान पहुंचना चाहिए।

किसी भी मॉडल पर लागू है योजना
यह स्कीम होंडा की किसी भी पुरानी बाइक या स्कूटर पर लागू है। ग्राहक पुरानी गाड़ी लेकर सीधे एजेंसी आ सकते हैं और नई गाड़ी खरीदने पर छूट का लाभ ले सकते हैं।न्यूनतम डाउन पेमेंट में फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।

ग्राहकों को मिल रही है बड़ी राहत
महंगाई के इस दौर में यह योजना होंडा के पुराने ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। पुराने वाहन को एक्सचेंज कर नया वाहन खरीदना अब और भी किफायती हो गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930