Health camp for BJP: भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने भी कराई जांच

Share

श्री साई हॉस्पिटल में डॉ. रामेश्वर कुमार सिंह की पहल, सेवा भावना को बताया समाज की जरूरत

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान

सिवान शहर के गौशाला रोड स्थित श्री साई हॉस्पिटल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामेश्वर कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

शिविर में भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और डॉक्टरों को सेवा भावना के साथ समाज के हर तबके तक अपनी सेवाएं पहुंचानी चाहिए।

राहुल तिवारी ने इस तरह के आयोजन के लिए डॉ. रामेश्वर कुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी लाभ मिलना चाहिए।

वहीं डॉ. रामेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि वे पहले भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते रहे हैं और आगे भी इसे निरंतर जारी रखेंगे। उनका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, समाजसेवी रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, मुकेश सिंह कुशवाहा, अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, सत्यम सिंह, राजेश श्रीवास्तव, किरण गुप्ता, योगेंद्र सिंह, सुनीता जायसवाल, पूनम गिरी, दीपू सिंह चंदेल, सौरभ कुशवाहा, प्रियंका पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और शिविर का लाभ उठाया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031