Maharajganj: महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण बनाने में अहम भूमिका, महाकाल सेवा समिति ने अनुमंडल प्रशासन को किया सम्मानित

Share

सफल आयोजन और त्वरित सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर जताया आभार

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। महाराजगंज (सिवान):
महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों को बुधवार को महाकाल सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन, अंचलाधिकारी जितेंद्र पासवान तथा नगर पंचायत के अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सोनाली छाया को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महाकाल सेवा समिति के सदस्य शौर्य कुमार सनी ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन के समर्पण और सक्रियता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अगले दिन शहर में त्वरित कचरा उठाव कर स्वच्छता सुनिश्चित करना प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि महाराजगंज में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि पर्व समाप्त होने के तुरंत बाद नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इससे आम लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और सम्मान और भी बढ़ा है।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासनिक टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित पदाधिकारी किसी भी शहर की पहचान होते हैं। उनके प्रयासों से न केवल धार्मिक आयोजन सफल हुआ बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था भी मजबूत हुई।

इस मौके पर नवनित कुमार, चंदन कुमार, मोनू कुमार, अजित कुमार, दिव्यांशु कुमार, लक्की कुमार, अभिषेक कुमार, अनुभव कुमार, नवीकरण कुमार, शुभम कुमार, रीतेश कुमार राजा, जितेश कुमार, नीतेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031