Siwan: भाजपा महिला मोर्चा की प्रवासी टोली का सम्मान और विदाई: विकास योजनाओं की दी जानकारी

Share

सात दिनों के प्रवास के बाद सिवान अतिथि गृह में सम्पन्न हुआ समापन समारोह


बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रवासी महिला टोली का सात दिवसीय सिवान प्रवास शनिवार को सम्पन्न हुआ। सिवान अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

प्रवासी महिलाओं का गांव-गांव भ्रमण
बीते सात दिनों में प्रभारी श्रीमती चांदनी पांडे, देवरिया महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती शर्मा, मंत्री सीमा जायसवाल, सिवान महिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, सोनी कुमारी, बेबी देवी, रस्मी गिरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सिवान विधानसभा के दर्जनों गांवों में भ्रमण किया।

जनजागरण और जनसंवाद
इन महिलाओं ने डॉक्टरों, वकीलों, बुद्धिजीवियों, दलित बस्तियों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर एनडीए सरकार के कार्यों की जानकारी दी। कई स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया गया।

महिला सशक्तिकरण की योजनाओं की जानकारी
प्रभारी चांदनी पांडे ने बताया कि

TRE-4 के तहत शीघ्र बहाली होने जा रही है

महिलाओं को विशेष आरक्षण का लाभ मिलेगा

पंचायती सफाईकर्मियों की 1.10 लाख बहाली जल्द

जीविका के तहत रोजगार का सृजन

653 पदों पर खाद्य सहकारी संघ में नियुक्ति

बिजली परियोजनाओं के लिए ₹270 करोड़,

पत्रकार पेंशन योजना में संशोधन,

पुरैना धाम में ₹165.57 करोड़ से पर्यटन विकास,

नेहरू पथ पर लोहिया पथ चक्र के लिए ₹67550 करोड़ की स्वीकृति

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930